इन जिलों के लोग रहें सावधान
आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि आने वाले 20 दिसंबर तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज , मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल , वैशाली, समस्तीपुर समेत राज्य के 18 जिले बेहद घने कोहरे की चपेट में रहेगी. सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ेगा. ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
22 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 19 दिसंबर के बाद ठंड की तीव्रता में तेजी से इजाफा होने की संभावना है. आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो सकता है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं. इसके चलते कई जिलों में दिन के तापमान में भी सामान्य से काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है. फिलहाल कोहरे से लोगों को परेशानी होती रहेगी जबकि तापमान में उतार चढ़ाव लगा रहेगा.
पिछले 24 घंटों में क्या क्या हुआ
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम रात का तापमान कैमूर जिले में 6.8°C दर्ज हुआ. मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चम्पारण, रोहतास और गया जी में रात का तापमान 10°C से कम दर्ज हुआ. जबकि दिन का सबसे अधिक तापमान 28.2°C फारबिसगंज में दर्ज हुआ. ज्यादातर हिस्सों के दिन के तापमान में 2°C तक की गिरावट देखी गई. दिन में भी धुंध की वजह से यह गिरावट देखी गई है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| पटना | 22.8 | 10.6 | 263 |
| मुजफ्फरपुर | 21.4 | 9.8 | 264 |
| गयाजी | 23.2 | 9.7 | 194 |
| पूर्णिया | 27.2 | 11.8 | 135 |
| भागलपुर | 23.4 | 12.4 | 158 |
नोट- ये आंकड़े बुधवार के हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.