19 मार्च तक जारी है चेतावनी
आईएमडी के अनुसार, बिहार में 19 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ बना रह सकता है. इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने और गरज-चमक की भी संभावना है. अचानक मौसम बदलने की वजह से तापमान का मीटर गड़बड़ा गया है. शुक्रवार को कैमूर का अधिकतम तापमान 36.5°C तो अररिया के फारबिसगंज का 28.4°C दर्ज किया गया. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं गर्मी तो कहीं मौसम बारिश वाला बना हुआ है. यही स्थिति अब अगले चार से पांच दिनों तक बने रहने का पूर्वानुमान है.
बिहार के विभिन्न जिलों के तापमान का हाल
बिहार के इस भाग में ज्यादा संकट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से बिहार के मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है. इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है. खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बादल छाने और बारिश की संभावना अधिक बताई जा रही है. बेमौसम बारिश का असर आम लोगों के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ सकता है. खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है. वहीं, तेज हवा और आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है.
आगे किन जिलों के लिए खतरनाक है मौसम
कल यानी 15 मार्च को मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सारण, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया, जमुई, भागलपुर सहित उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों और दक्षिण पूर्व बिहार के सभी 5 जिलों सहित कुल 24 ज़िलों में मेघगर्जन, व्रजपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक रहेगी. पटना सहित शेष जिलों का मौसम शुष्क रहेगा. बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. धूप खिली रहेगी.
16 मार्च को इस बारिश का भयंकर रूप देखने को मिलेगा. सभी 38 जिलों में जोरदार आंधी और मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है. उत्तर बिहार के जिलों में हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में हवा 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. गरज चमक के साथ ठनका गिरने की भी संभावना अधिक है.
17 मार्च को पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहित उत्तर पूर्वी भाग के जिलों में आंधी की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहेगी जबकि पटना, गया, बेगूसराय सहित दक्षिण मध्य और जमुई, भागलपुर सहित दक्षिण पूर्व बिहार के सभी जिलों में 50 किमी प्रति घंटे के साथ हवा चलेगी और मौसम खराब रहेगा. इस दिन इन 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होगी.
18 मार्च को फिर उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों के लिए मौसम का मिजाज गड़बड़ रहेगा. आंधी बारिश के साथ गरज चमक को डराएगी. येलो अलर्ट जारी.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| पटना | 34.3 | 22.5 | 170 |
| मुजफ्फरपुर | 31.5 | 22.6 | 128 |
| गयाजी | 35.7 | 18.2 | 144 |
| पूर्णिया | 29.8 | 22.5 | 155 |
| भागलपुर | 32.6 | 22.2 | 146 |
नोट- ये आंकड़े शुक्रवार के हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.