आज इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा
बिहार मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, पटना, औरंगाबाद, गया, लखीसराय, सासाराम और कैमूर जिलों के भागों में सुबह एवं रात के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. फिलहाल विजिबिलिटी 500 मीटर के आस पास बनी हुई है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| पटना | 25.8/11.4 | 152 |
| मुजफ्फरपुर | 24.8/11.3 | 154 |
| गयाजी | 25.2/10.4 | 145 |
| पूर्णिया | 27.0/12.2 | 161 |
| भागलपुर | 26.2/11.9 | 121 |
नोट- ( ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )
तापमान में उतार चढ़ाव जारी
पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान 8.3°C कैमूर (भभुआ) जिले के अधौरा में दर्ज किया गया. बुधवार की तुलना में इसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और बांका का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया. भागलपुर, जमुई, बांका, गया, नालंदा, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद, बेगूसराय, वैशाली और दरभंगा समेत कई जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहा है.
पटना मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 12°C के बीच रहेगा. राज्य में पछुआ हवा की 40 किमी/घंटा तक की रफ्तार जारी रहने की संभावना है. इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी.
अधिकतम तापमान में भी दिखा असर
बिहार में अधिकतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 28.2°C मोतिहारी में रिकॉर्ड किया गया. कई जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 27°C के बीच बना रहा. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में इसमें भी गिरावट जारी रहेगी. अधिकतम तापमान 24-28°C के बीच बने रहने की संभावना है.
15 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
पटना मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार की मानें, तो 19 दिसंबर से मौसम में बदलाव आने के साथ ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में और गिरावट होगी और ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करेगी. मध्यम से घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक घट सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.