Bihar Top News Live: बिहार में होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अलर्ट हो गई है. मोतिहारी की एक होटल में शराब पार्टी करते हुए लोगों को पकड़ा है. पटना में 2.24 करोड़ की सायबर ठगी का खुलासा हुआ. पढ़ें बिहार के ताजा समाचार.
बिहार ताजा समाचार.
- गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा
गोपालगंज में घोघारी नदी पर बन रहा पुल गिरा. ढलाई के दौरान गिरा पुल का स्ट्रक्चर. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं. मौके से इंजीनियर, मजदूर हुए फरार. 2 करोड़ 89 लाख की लागत से बन रहा था पुल. सिधवलिया प्रखंड के गंगवा में बन रहा था पुल. डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जांच के लिए टीम किया गठित.
- राज्यसभा को लेकर क्या बोले चिराग पासवान
राज्यसभा चुनाव को लेकर लोजपा रामविलास की बैठक खत्म हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में किस तरह की रणनीति होगी. इस पर आज बैठक थी हमारे भी 19 विधायक है जो काफी महत्वपूर्ण हैं, किस तरह से चुनाव होंगे. क्या प्रक्रिया होगी इसको लेकर बातचीत की गई इतना निश्चित है कि हम लोग राज्यसभा के पांचो सीट जीतेंगे. एनडीए के कोई भी सांसद हो, लेकिन जीत हम लोगों की ही होगी. तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कहा कि जरूर जाना चाहिए, लेकिन जिस तरह से विधानसभा में उनकी हार हुई थी. इसमें भी उनकी हार होगी. संख्या बल हम लोगों की है और पांचो सीटों पर एनडीए के सांसद बनेंगे. पिछले दिनों दफादार चौकीदार पर जिस तरह से लाठी चार्ज हुआ उसको लेकर चिराग काफी सख्त मिजाज में दिखे. पासवान ने कहा कि यह काफी गलत है इस मामले में मैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से बातें की है दफादार चौकीदारों का पुश्तैनी काम है और हर हालत में उन्हें यह मिलकर रहेगा.
- औरंगाबाद में हुआ होली मिलन समारोह
औरंगाबाद में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय जयप्रकाश ऑडिटोरियम में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से आयोजित इस होली मिलन में कायस्थ समाज से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद थे. अबीर-गुलाल लगाकर सबों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी. पारंपरिक होली के गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए.
- नेताओं के आवास पर होली का सेलिब्रेशन
होली के अवसर पर बिहार के कई जिलों में होली मिलन और धार्मिक आयोजन होंगे. पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा. वहीं बेतिया में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे कार्यक्रम में शामिल होंगे. पूर्णियाँ के नरसिंह अवतार मंदिर में भव्य होलिका दहन होगा. जबकि जमुई में मंत्री श्रेयसी सिंह के आवास पर NDA कार्यकर्ताओं संग होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा.
About the Author

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.