Bihar Top News Live: बिहार के जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्मानित करेंगे. आज शाम 4 बजे एक आने मार्ग पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. उधर, नवादा में भयानक हादसा हो गया. बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. बिहार की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें.
बिहार न्यूज
- गोपालगंजः सड़क हादसे में शख्स की मौत
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान वृंदावन निवासी रहज कुमार साह के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
- 25 फरवरी को बिहार आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे इंडो-नेपाल सीमा से सटे चयनित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शामिल होंगे और इन गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है. गृह मंत्री के दौरे को लेकर सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.
- औरंगाबादः 60 लाख के जेवर चुराने वाले 4 चोर गिरफ्तार
औरंगाबाद के दाउदनगर थाना की पुलिस ने 60 लाख के सोने चांदी और हीरे के आभूषणों और कीमती बर्तनों समेत कुल लगभग 70 लाख की हुई चोरी के मामले का न सिर्फ खुलासा कर दिया है. बल्कि चोरी के आभूषणों तथा सामानों के साथ चार चोर को गिरफ्तार भी कर लिया है. एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि बीते 12 फरवरी को दाउदनगर के वार्ड नंबर 12 में कुमार नरेंद्र देव के बंद पड़े नवनिर्मित घर में चोरों ने चोरी की इस भीषण घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन हुआ था. टीम ने मामले का तकनीकी अनुसन्धान करते हुए इसका सफल उद्भेदन कर दिया है.
- कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत केस में होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
फुलवारी शरीफ स्थित एम्स गोलंबर के पास सातवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत मामले में जांच तेज हो गई है. पुलिस को मामले में नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिल गई है. चार संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार विशेषज्ञ टीम के साथ इसी सप्ताह टेस्ट कराए जाने की संभावना है. घटना के बाद से पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है. यह मामला एम्स पटना परिसर के पास हुई संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत से जुड़ा है.
About the Author

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.