‘बिहार का चुनाव परिणाम और राज्यसभा जाना पहले से तय’
राजेश राम ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम और नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना पहले से तय था. उन्होंने कहा कि बिहार में वोट चोरी हुई और इसके पीछे भाजपा की साजिश थी. उनके मुताबिक भाजपा पर्दे के पीछे से ऐसा खेल खेल रही थी, जिससे जदयू को कमजोर किया जा सके.
‘नीतीश कुमार से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति आ गई कि चुनाव परिणाम के बाद भी विधायकों से मुलाकात नहीं हो पा रही थी. उन्होंने दावा किया कि कई लोगों को नीतीश कुमार से मिलने तक नहीं दिया जा रहा था.
‘कार्यकर्ताओं के आंसुओं का भी असर नहीं’
‘अगला नंबर चंद्रबाबू नायडू का होगा’
राजेश राम ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आने वाले समय में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का भी नंबर आ सकता है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा पहले दोस्ती करती है और फिर अपने सहयोगियों को नुकसान पहुंचाती है.
‘भाजपा की राजनीति में सहयोगियों को बाद में नुकसान’
उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले सहयोगियों के साथ खड़े होने का दिखावा किया जाता है और बाद में उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर किया जाता है। उन्होंने कहा कि अभी महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की स्थिति भी आने वाले दिनों में क्या होगी, यह कहना मुश्किल है।
क्रॉस वोटिंग पर भाजपा पर हमला
राज्यसभा चुनाव में संभावित क्रॉस वोटिंग को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग कराना भाजपा की पुरानी परंपरा रही है और इसके लिए “ऑपरेशन लोटस” जैसे राजनीतिक अभियान चलाए जाते रहे हैं.
‘संवैधानिक एजेंसियों का इस्तेमाल करती है भाजपा’
राजेश राम ने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं और विभिन्न एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए करती रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा चुनाव में किसने किसे वोट दिया.
‘कांग्रेस विधायक पूरी तरह एकजुट’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और तय रणनीति के अनुसार ही मतदान करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार अपने विधायकों पर नजर बनाए हुए है और पार्टी के भीतर किसी तरह की टूट की कोई संभावना नहीं है.
उमेश कुशवाहा के दावे पर कांग्रेस ने क्या कहा?
वहीं जदयू नेता उमेश कुशवाहा के दावों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजेश राम ने कहा कि जिन लोगों ने पहले ऑपरेशन लोटस जैसी राजनीति की है, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और पार्टी ने तय कर लिया है कि राज्यसभा चुनाव में वोट किसे दिया जाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.