Bihar Police Helplin Number : अपराधियों में डर और आम लोगों में भरोसा-यही किसी भी सशक्त पुलिसिंग की पहचान होती है. बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अब सरकार और पुलिस एक कदम आगे बढ़ गई है. आम लोगों की आवाज सीधे पुलिस मुख्यालय तक पहुंचे, इसी मकसद से बिहार पुलिस ने एक ऐसी पहल शुरू की है जो अपराध पर लगाम कसने में अहम भूमिका निभा सकती है.
हेल्पलाइन नंबर नोट कीजिए
बिहार पुलिस की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, यह मोबाइल नंबर 9031829339 और 9031829340 हैं. इस हेल्पलाइन के जरिए कानून-व्यवस्था, पुलिस से जुड़ी शिकायतें, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी या किसी तरह की परेशानी को सीधे नियंत्रण कक्ष के संज्ञान में लाया जा सकता है. ये हेल्पलाइन तत्काल प्रभाव से शुरू हो गए हैं.

बिहार पुलिस, डीजीपी और सम्राट चौधरी ने अपराध रोकने के लिए नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जिससे शिकायतें तुरंत दर्ज होंगी. गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही अपराधियों को स्पष्ट संदेश दे चुके हैं कि या तो अपराध छोड़ें या फिर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
उद्देश्य और पुलिस की अपील
इस विशेष हेल्पलाइन का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों को बिना किसी देरी के संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनका समय रहते निपटारा करना है. इससे न सिर्फ पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होगा, बल्कि पुलिसिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी. बिहार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस हेल्पलाइन का उपयोग सिर्फ वास्तविक और गंभीर मामलों में ही करें. किसी तरह की गलत या भ्रामक सूचना देने से बचें. पुलिस का मानना है कि यह पहल राज्य में जन-सुरक्षा और विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी.
गृह मंत्री का स्पष्ट संदेश
जाहिर है बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है कि या तो बिहार छोड़ दें या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें, जिसका असर भी बिहार में दिखना शुरू हो गया है और कई अपराधियों का एनकाउंटर भी शुरू हो गया है, जिसने अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दिया है.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.