Bihar News Today Live: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एक ऑटो और तेज रफ्तार कार आमने-सामने टकरा गए. उधर, दानापुर में शराब बेचते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पढ़ें बिहार के ताजा समाचार.
- 9 साल की बच्ची की मौत, नालंदा में सड़क पर जमकर बवाल
नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में मकुंद साव की 09 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हिलसा – नूरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने नूरसराय के पास जीवन ज्योति बस को पकड़ लिया और सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हिलसा–नूरसराय पथ पर बसों की रफ्तार अत्यधिक रहती है. जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
- गया सोना लूट मामला: फरार आरोपियों पर शिकंजा
गया के सोना लूट कांड में फरार चल रहे चार सिपाही और दो सिविलियन की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है. रेल कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. इस मामले में पहले ही जीआरपी थाना अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस के अनुसार यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाईॉ की जाएगी. गौरतलब है कि नवंबर महीने में गया–कोडरमा रेलखंड पर हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक यात्री से करीब 1 किलो सोने की बिस्किट की लूट हुई थी.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.