Bihar Jharkhand News Today LIVE: खगड़िया में सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार लोगों को मौत हो गई. उधर, मोतिहारी में एक नेताजी शराब के नशे में थाने पहुंचे. तभी पुलिस ने उन्हें…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: जमुई के टेलवा हाल्ट के पास शनिवार रात हुए मालगाड़ी हादसे के बाद रेल परिचालन 3 दिन भी प्रभावित है. हादसे के चलते जसीडीह-झाझा और जसीडीह-किउल मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गईं. वहीं, कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया. संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, हावड़ा–राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, दुर्ग–आरा एक्सप्रेस और शालीमार–पटना दुरंतो को धनबाद–गया–किउल/पटना मार्ग से चलाया जा रहा है. तो वहीं, हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, टाटानगर–थावे, पुरी–पटना, हटिया–पटना और धनबाद–पटना एक्सप्रेस भी डायवर्ट रूट से चल रही हैं. देवघर–पटना मेमू अब झाझा से पटना तक ही चलेगी. उधर, झारखंड में सर्दी का सितम ढा रही है. जिले भर में कड़ाके ठंड पड़ रही है. लातेहार जिले कोहरे की चादर से ढका हुआ है. घने कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है.
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया. पिपरा थाना में एक जनप्रतिनिधि की हरकत में उनको जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया. बिशनपुर पंचायत के पंचायत समिति मनीष कुमार ठाकुर एक हत्या के मामले में अपने समर्थक की पैरवी करने के लिए थाने में पहुंचे थे, लेकिन नेताजी खुद शराब के नशे में थे. थाना के प्रभारी अंजन कुमार को जब शराब की महक लगी तो उन्होंने तत्काल पैरवी करने पहुंचे नेताजी को ही थाना के हाजत में बंद करवा दिया. दूसरी खबर, खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 से है. जहां अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है की दोनों युवक अंकित और प्रियांशु दोस्त थे और टरसाइकिल से मानसी जा रहे थे. तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही.
December 30, 202509:29 IST
Munger News: 4 लोगों से साइबर ठगी, लूट लिए 11 लाख
मुंगेर में साइबर अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामलों में साइबर ठगों ने चार अलग-अलग लोगों को अपना शिकार बनाते हुए 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली. सभी पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पहला मामला जमालपुर का है, जहां रेल कारखाना से सेवानिवृत्त 61 वर्षीय घनश्याम पंडित को पेंशन अपडेट के नाम पर ठगा गया. ठगों ने खुद को रेलकर्मी बताकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाई और उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए. दूसरा मामला पूरबसराय का है, जहां आईटी कर्मी जिशान अली का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करते ही ठगों ने खाते से 1 लाख 6 हजार रुपये निकाल लिए. तीसरे मामले में कासिम बाजार निवासी इन्द्रदेव पोद्दार से आंगनबाड़ी सहायता राशि भेजने के नाम पर 48 हजार रुपये की ठगी की गई.
Bokaro News: भाजपा सांसद ढुलू महतो का धर्मांतरण पर बड़ा बयान, कांग्रेस पर निशाना साधा
धर्मांतरण करने वालों को जल्द ही भगाने का काम किया जाएगा, संथाल सहित इन इलाकों में बड़ी तेजी से आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, कांग्रेस हिंदू और सनातन विरोधी है. यह बातें धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहीं धर्मांतरण के मुद्दे पर ढुलू महतो ने कहा कि दूसरे देशों से आए हुए लोग भोले भाले गरीब आदिवासियों को धर्म बदलने पर मजबूर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बोकारो के चास इलाके में भी धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है. सूचना मिलती है तो भाजपा के कार्यकर्ता इसका विरोध भी करते हैं.
Hazaribagh News: हजारीबाग में हादसा, दो ट्रकों में हुई टक्कर
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की कुख्यात दनुआ घाटी में एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई. घाटी में आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रक का चालक कैबिन में बुरी तरह फंस गया और करीब चार से पांच घंटे तक बाहर नहीं निकल सका. सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू कराया गया. कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित कैबिन से बाहर निकाला गया. इसके बाद घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया.
Aurangabad News: बालू ठेकेदारों की दंबगई से परेशान किसान पहुंचे डीएम ऑफिस
औरंगाबाद में बालू ठेकेदार की दबंगई से परेशान सैंकड़ों ग्रामीणों ने समाहरणालय पहुंचकर डीएम से मुलाकात की. खेती से जुड़ी अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. ओबरा थाना क्षेत्र के नवनेर, लबदना के आसपास के गांवों के इन किसानों का कहना था कि बालू निकासी के नाम पर सोन दियारा को बर्बाद किया जा रहा है. उनके खेतों को काटा जा रहा है. जबकि दियारा इलाके में सब्जी की खेती कर सैंकड़ों किसान अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. किसानों ने ठेकेदार की मनमानी पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की अन्यथा आंदोलन की चेतावनी भी दी.
Samastipur News: कबीर मठ की 500 करोड़ की जमीन पर कब्जा
समस्तीपुर के रोसरा में मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया. सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र नाथ चिंटू इन दोनों के कबीर मठ महादेव मठ एवं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को हटवाने को लेकर मुहिम छेड़े हुए हैं. उनका दावा है कि कबीर मठ के 500 करोड़ से भी अधिक कीमत की जमीन अधिकारियों की मिली भगत से भू माफियाओं के नाम कर दी गई है. सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि तत्कालीन और वर्तमान सीईओ ने जमीन के दस्तावेज के साथ भी छेड़छाड़ किया और जिसका पूरा प्रमाण उनके पास है. जिले के अधिकारी से लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह तक उन्होंने सभी अभिलेख उपलब्ध कराए हैं. उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने के लिए जो जमीन राज्यपाल के नाम से कबीर मठ के महंत के द्वारा किया गया था. उसका भी गलत तरीके से को के द्वारा बंदोबस्ती कर दिया गया.
Motihari News: नए साल की प्लानिंग पर पुलिस ने फेरा पानी, अवैध शराब जब्त
नए साल में मोतिहारी पुलिस ने देसी शराब के निर्माण कर रहे शराब माफिया और तस्करों के खिलाफ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 शराब की भट्टी को ध्वस्त किया. 8 हजार 500 लीटर शराब जब्त की गई. मोतिहारी के राजेपुर, पिपरा कोठी, पिपरा, चकिया, मेहसी, मधुबन, पकड़ी दयाल थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी शराब के कारोबार में जुड़े लोगों के खिलाफ में बड़ा एक्शन लिया. मोतीहारी पुलिस लगातार शराबबंदी अभियान को सफल बनाने में जुटी है और नए साल में शराब के स्टॉक करने वालों माफियाओं के खिलाफ में लिस्ट बनाकर बड़ी कार्रवाई कर रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.