Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के गोपालगंज में सुबह के वक्त घना कोहरा छा गया. ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार थम गई. उधर, सीतामढ़ी में डीएम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए हैं. देखें बिहार-झा…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: गोपालगंज में मौसम ने करवट ले ली है. सुबह-सुबह घना कुहासा छाया. विजिबिलिटी कम होने से एनएच-531 और एनएच-27 पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई. वहीं, तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ गयी. लोग सेहत के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकल रहें हैं. ऐसे मौसम में जिला प्रशासन की ओर से वाहनों चालकों से गाड़ी सावधानी के साथ चलाने के लिए अपील की गई. सीतामढ़ी शहर से गुजरने वाली लखनदेई नदी या फिर कहिए लक्ष्मणा नदी के जमीन पर अतिक्रमण कर आलीशान मकान वालों की अब खैर नहीं. ऐसे अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन बुलडोजर चलाने की तैयारी में जुट गया. सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे ने नदी के जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश नगर निगम को दिया. नदी के जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करने का निर्देश जारी किया गया.
December 9, 202507:58 IST
Motihari News: 2500 लीटर देसी शराब जब्त
मोतीहारी पुलिस ने लगभग आधा दर्जन थाना इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2500 लीटर देसी शराब को जब्त किया. वहीं, 2 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है और 4 शराब की भठ्ठीयों को भी ध्वस्त किया है. पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब की पैकिंग औजार के साथ-साथ कई सामग्री को भी जब्त किया. पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि देसी शराब के कारोबार में से जुड़े माफिया देशी शराब का निर्माण कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस में पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
Sheikhpura News: साइबर आरोपी को पकड़कर घर ले गया दरोगा, 3 लाख में छोड़ने की डिमांड
शेखपुरा जिले की पुलिस की एक नई कहानी सामने आई है. मिशन थाना की पुलिस ने एक साइबर आरोपी को पकड़ कर थाना के हाजत नहीं लाकर एक निजी आवास में रखा और छोड़ने के नाम पर तीन लाख रुपया का डिमांड किया गया. जब आरोपी के रिश्तेदार मिशन थाना पहुंचा और रौनक नामक युवक की खोजबीन करने लगा तो थानेदार ने अनभिज्ञता जाहिर किया. आरोपी के रिश्तेदार ने मोबाइल का लोकेशन निकाल कर देखा तो मिशन थाना में तैनात दारोगा रवि रौशन का आवास है. जबकि रवि रौशन छूटी का आवेदन दे रखा था. पूरे मामले की जांच एसपी ने एसडीपीओ से कारवाई तो पुलिस पर लगा आरोप की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कई अन्य कारणों से निलंबित कर दिया गया. एसडीपीओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दारोगा पर अपहरण करने का आरोप जो लग रहा था जांच में झूठा निकला. लेकिन कई कांडों के अनुसंधान में शिथिलता के कारण निलंबित कर दिया गया. दारोगा पर अपहरण करने का जो आरोप लगा है उसकी भी जांच की जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.