Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला को सोते वक्त बदमाशों ने गोली मार दी. घायल महिला की पहचान सीआईएसएफ जवान की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है. उधर, पटना में पुलिस ने किडनैपर्स…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी में पोस्टेड सीआईएसफ के जवान की पत्नी को अपराधियों ने सोए अवस्था में गोली मार दी. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना रिफायनरी थाना क्षेत्र की है. लेकिन इसकी सूचना पुलिस को देर शाम में मिली. घायल महिला की पहचान सीआईएसएफ के जवान टीके मिश्रा की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई. वह मूल रूप से कहां की रहने वाली है, गोली कैसे लगी है, इसका कुछ खुलासा नहीं हुआ है. उधर, राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक लाइब्रेरी से 17 वर्षीय छात्र अजीत कुमार के हुए अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सालिमपुर थानाक्षेत्र के मंझौली गांव में छापेमारी कर अपहृत अजीत कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने मौके से तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है.
December 7, 202508:26 IST
Begusarai News: बेगूसराय में बदमाशों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी
बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ चुका है, इसका ताज़ा उदाहरण लाखो थाना क्षेत्र के मस्ती फ़तेहपुर गांव में देखने को मिला. जहां भू–माफियाओं ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा जमाने के प्रयास में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा–तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक पीड़ित राजकुमार गुप्ता अपने पूर्वजों की करीब 7 कट्ठा 14 धुर जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रहे थे. इसी दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अपराधियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए उन पर काम बंद करने का दबाव बनाया. पीड़ित के इनकार करते ही अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और बाउंड्री वॉल को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. फायरिंग की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए. पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना पर सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि यह पूरी घटना भू–माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने की नीयत से की गई है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Bihar Jharkhand News Today LIVE: पटना में अज्ञात अधेड़ का शव बरामद
पटना बख्तियारपुर रेलखंड के फतुहा के हरदास बीघा स्टेशन पश्चिमी केबिन के पास से पुलिस ने एक 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकती है, वहीं मौत का कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई होगी. फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.