Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के पूर्वी चंपारण में जेडीयू विधायक स्वास्थ्य कर्मचारियों पर जमकर भड़के. अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर उन्होंने कलेक्टर तक को कॉल कर दिया. उधर, एक घर में रखे गैस सिलेंडर…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं. इस दौरान वे पार्टी के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. नितिन नवीन दौरे के पहले दिन दोपहर 1:05 बजे पटना के राजबंशी नगर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. इसके पश्चात दोपहर 1:50 बजे बेली रोड स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:00 बजे आयकर गोलंबर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. दोपहर 2:15 बजे उनके सम्मान में वीरचंद पटेल मार्ग स्थित मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जहां माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सभा को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शाम 4:00 बजे बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. उधर, 7:30 बजे वे प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में भाजपा सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. दौरे के दूसरे दिन श्री नितिन नवीन प्रातः 7:25 बजे बांसघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. 7:35 बजे गोलघर स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र, जो उनका अपना विधानसभा क्षेत्र है, वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 2:00 बजे नितिन नवीत तख्त हरमंदिर साहब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेकेंगे एवं अरदास करेंगे.
December 23, 202508:36 IST
Bhojpur News: अनियंत्रित हाइवा ने टोटो सवार को मारी टक्कर मौत
भोजपुर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय ललन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र दीपक है. दीपक पेशे से ई-रिक्शा चालक था और रोज की तरह काम खत्म कर शाम के समय अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बेहरा गांव के पास एक अज्ञात हाइवा ने ओवरटेक करते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति को हादसे का कारण बताते हुए सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. वहीं, सड़क जाम के कारण कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. बाद में उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.