Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के मुंगेर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया. जहां दो रिटायर कर्मचारियों से 23 लाख की ठगी कर ली गई. उनकी जिंदगी भर की कमाई ठगों ने मिनटों में उड़ा दी. उधर, प्रदेश भर मे…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: मुंगेर में साइबर ठगों का जाल अब सेवानिवृत रेलकर्मियों तक फैल चुका है. ठग कब और किस तरह आपको अपना शिकार बना लेंगे, इसका अंदाजा भी नहीं लगेगा. पेंशन बंद होने का डर दिखाकर पीपीओ बुक अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने दो रिटायर्ड रेलकर्मियों से कुल 23 लाख 43 हजार रुपये की ठगी कर ली. सेवानिवृति पर मिली जीवनभर की जमा पूंजी लुटने से दोनों रेलकर्मी सदमे में हैं. पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है. पूरे प्रदेश में भीषण शीतलहर एवं ठंड का कहर जारी है. वहीं, बढ़ती ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया. आरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन 12394 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 5 घंटे लेट, तो 12304 पूर्वा एक्सप्रेस 4 घण्टे 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 2घंटे, तो 13005 पंजाब मेल 3 घण्टे, 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घण्टे देरी से चल रही है.
December 21, 202509:05 IST
Siwan News: कुहासे में डिवाइडर से टकराया ट्रक पलटा
कुहासे के कारण आए दिन हादसा हो रहा है. सीवान में शहर के सराय मोड़ पर डिवाइडर के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है. बीती रात सराय थाना क्षेत्र के सराय मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और बीच सड़क पर पलट गया. गनीमत रही की जिस वक्त ट्रक पलटा उस वक्त कोई वहां नहीं था. इस हादसे में ट्रक का चालक का उचालक घायल है.
Sheikhpura News: कोहरे के कारण पहाड़ से गिरी महिला की मौत
शेखपुरा में घने कोहरे के कारण पहाड़ से गिरने से एक महिला की मौत हो गई. घटना पचना गांव की है. महिला शौच के लिए पहाड़ पर गई थी, लेकिन वापसी के वक्त कोहरा में रास्ता नजर नहीं आया. वह पहाड़ से लुढ़क गई, जिसके कारण मौत हो गई. मृतका की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.