Bihar Jharkhand News Today LIVE: पूर्वी चंपारण में यूरिया की जमकर कालाबाजारी हो रही है. किसानों को 363 रुपये कीमत का यूरिया 500 में बेचा जा रहा है. यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं. उधर, मोतिहारी में अतिक्र…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: पूर्वी चंपारण में किसान मौसम की मार के साथ-साथ अब खाद की किल्लत की मार भी झेलने को मजबूर हैं. रबी (गेहूं, आलू) की फसल की मौसम में यूरिया की किल्लत पूरे जिले में बढ़ गई है. किसानों को खाद्य उर्वरक माफिया 400-500रुपये प्रति बोरी यूरिया ब्लैक में बेच रहे हैं. यूरिया की जमकर कालाबाजारी हो रही है कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस खेल में खाद माफिया का भरपूर सहयोग कर रहे हैं. ज्यादातर मोतिहारी जिले के यूरिया नेपाल में तस्करी कराई जा रही है. किसानों ने जिला प्रशासन पर ही मिली-भगत करके खाद की कालाबाजारी करवाने का आरोप भी लगाया है. किसान चंद्र राम, अकलू भगत, रामप्रवेश शाह ने आरोप लगाते हुए कहा हम लोग 400 से ₹500 में यूरिया खरीद रहे हैं. खाद दुकानदार रात के अंधेरे में 363 रुपए की बजाय 500 में यूरिया बेच रहा है. जिला कृषि प्राधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस तरह के मामले सामने आए हैं. जल्द ही कालाबाजारी करने वाले खाद दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. उधर, मोतिहारी में अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा चलाया गया. शुक्रवार को मोतिहारी शहर के गांधी चौक के पास मीना बाजार, मोती झील के साथ-साथ कई इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकान खोलने का काम किया गया था. जिसकी जानकारी जिला प्रशासन और नगर निगम को मिली थी. वहीं, कोर्ट के निर्देश के बाद पूरी अतिक्रमण वाली जगह को खाली कराया गया.
December 20, 202507:54 IST
Patna News: दानापुर रेलवे की कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, दर्जनों ट्रेनें 8–10 घंटे लेट
दानापुर रेलवे कि भीषण कोहरे के कारण रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. कोहरे की वजह से दर्जनों ट्रेनें 8 से 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं. ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को पूरी रात प्लेटफॉर्म पर ही गुजारनी पड़ी. ठंड और कुहासे के बीच यात्री प्लेटफार्म पर सोते और ठिठुरते नजर आए. यात्रियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई. न तो अतिरिक्त प्रतीक्षालय की सुविधा मिली और न ही कंबल या चाय-पानी जैसी कोई मदद. बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान दिखे.
Patna News: कड़ाके सर्दी और कोहरे ने थाम दी रफ्तार
दानापुर में आज प्रचंड ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. सुबह से ही कुहासे और ठंडी हवा के कारण हालात काफी कठिन बने हुए हैं. घने कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर लगभग 100 मीटर रह गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है. आज दानापुर का न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. हवा में नमी अधिक होने के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है. कड़ाके की ठंड के चलते लोग केवल जरूरी काम और कार्यालय जाने के लिए ही घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं. सुबह-शाम बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Bhagalpur News: भागलपुर में कड़ाके की ठंड, डीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
भागलपुर में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. ठंडी हवा के कारण कनकनी बढ़ गई बढ़ गई है. ऐसे में रिक्शा चालाक और पुटपाथ पर खुले आसमान में रात बिताने वालों को सबसे जायदा परेशानी हो रही है. भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. देर रात भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अधिकारी के साथ चौक चौराहों पर जरूरतमंदों से बात की और उनका हाल जाना. जिलाधिकारी नें ठंड के मौसम में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.
Nawada News: नवादा में सड़क दुर्घटना, डिवाइडर से टकराई कार, 1 की मौत
नवादा में भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क दुर्घटना में टोल प्लाजा में काम करने वाले मैनेजर की मौत हो गई. रजौली अनुमंडल स्थित करीगांव टोल प्लाजा में काम करने वाले टोल मैनेजर सुमित चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. टोल मैनेजर मैनेजर सुमित चौधरी यूपी के मेरठ जिले के रहने वाले थे और लगभग 2 साल से रजौली टोल प्लाजा में काम कर रहे थे. वह कंपनी के काम से अपने एक कर्मी के साथ नवादा आ रहे थे. मगर एनएच 20 पर उनके वाहन का संतुलंत बिगड़ जाने पर उनकी स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके साथ रहे एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है. मैनेजर की मौत हो जाने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी. जहां परिजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.