Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के मोतिहारी में माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने कुर्की अभियान चलाया. उधर, भागलपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चाय की दुकान में जा घुसी. तीन लोग घायल हो गए. देखें, बिहार-झारखंड के…और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार में पुलिस एक्शन मोड में है. पूर्वी चंपारण में माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए मोतिहारी पुलिस ने 97 माफियाओं के घर महाकुर्की अभियान चलाया. सभी थाने की पुलिस, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर हथोड़ा लेकर सड़कों पर निकले. एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद कुर्की अभियान की कमान संभाली और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस माफिया के घर पहुंचे. उनके घर के खिड़की दरवाजे चौखट हथौडा चलाकर उनको कानून का हनक दिखाया. उधर, भागलपुर के जगदीशपुर थाना इलाके के मोदीपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चाय दुकान में घुस गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है. देर शाम भागलपुर अमरपुर मुख्य मार्ग के मोदीपुर के पास भागलपुर से अमरपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी दुकान में घुस गई. यहां देखें बिहार-झारखंड के ताजा समाचार…
December 15, 202508:12 IST
Nawada News: नवादा में शराब तस्कर पकड़ाए, 2688 बोतलें जब्त
नवादा में उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त किया. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने फतेहपुर-अकबरपुर ओवरब्रिज के पास एक पिकअप से 87 पेटी विदेशी शराब बरामद किया. यह सभी शराब का कार्टून खाद की बोरियों के नीचे छिपा कर रखा गई थी. तस्कर झारखंड से शराब लेकर थाली होकर आ रहे थे. फतेहपुर अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास गाड़ी को पकड़ लिया गया. तलाशी में गाड़ी के भीतर खाद की बोरियों के नीचे रॉयल स्टैग, डीलक्स प्रीमियम व्हिस्की 375 एम एल का 41 कार्टन मात्रा 369 लीटर, इसी ब्रांड का 750 एम एल का 11 कार्टून मात्रा 99 लीटर और 180 एम एल का 31 पेटी मात्र 267.840 लीटर. इसके अलावा ब्लेंडर्स प्राइड सिलेक्ट प्रीमियम व्हिस्की 750 एम एल का एक कार्टून मात्रा 9 लीटर, आईकॉनिक व्हिस्की 375 एम एल का एक कार्टून मात्रा 9 लीटर मैकडोवेल नंबर 1 व्हिस्की 375 एम एल का एक कॉर्टन मात्रा 9 लीटर और इंपिरियल ब्लू 375 एम एल का एक कॉटन मात्रा 9 लीटर, कुल मात्रा 771.840 लीटर बरामद किया गया. कुल बोतलों की संख्या 2688 है.
Motihari News: मोतिहारी में साइबर फ्रॉड गैंग गिरफ्तार
मोतिहारी के चकिया थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के नए गैंग का खुलासा किया. 6 लाख 50 हजार कैश और 20 नए मोबाइल के साथ चार साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि मोतिहारी के चकिया थाना इलाके में एक साइबर फ्रॉड गैंग है. लोगों के मोबाइल को छीनकर उससे UPI अकाउंट बनाकर पैसे का फ्रॉड करता था. पुलिस ने एक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चकिया थाना इलाके में चार युवक को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों में अमरकांत,मंजय, राजू और गोविंद शामिल हैं. जो राह चलते लोगों पर झपट्टा मार कर मोबाइल लूटकर भाग जाते थे. उससे यूपीआई अकाउंट बनाते थे और पैसे का ट्रांजेक्शन करते थे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.