Bihar-Jharkhand News Today News LIVE: बिहार में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (गुरुवार) चौथा दिन था. विधानसभा में चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने RJD पर जमकर निशाना साधा. RJD पर करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गरीबों को लालटेन युग से बाहर निकाल लिया गया है और अब लालटेन इतिहास के कूड़ेदान में चला गया है. साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई. वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में नहीं दिखाई दिए, जिसको लेकर नीतीश सरकार के मंत्री ने तंज करते हुए कहा कि यह उनकी आदत है..
राजधानी पटना का कुख्यात अपराधी सुबोध कुमार आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे सुबोध को लुधियाना से पटना पुलिस की डीआरआई टीम ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, सुबोध कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उस पर हत्या सहित कई संगीन अपराधों की साजिश और संचालन में शामिल रहने का आरोप है. डीआरआई टीम की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद पटना पुलिस राहत महसूस कर रही है, क्योंकि सुबोध कुमार की तलाश पुलिस को काफी समय से थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे आगे की पूछताछ में कई अहम खुलासों की उम्मीद कर रही है.
JSSC CGL परीक्षा 2024 का आएगा रिजल्ट
इधर, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग किसी भी समय JSSC CGL परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है. दरअसल, रिजल्ट जारी करने पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने हटा लिया है, इसलिए अब लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. अभ्यर्थी आयोग की इस ऑफिशियल वेबसाइट – jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
बिहार-झारखंड की खबरों को लेकर News18 पर लाइव अपडेट जारी है.
मैथिली ठाकुर ने पहली बार सदन में होने और तेजस्वी के न आने पर कही ये बात
पटना: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के सदन में मौजूद न होने पर कहा, ‘उनको होना चाहिए था हम लोगों को कॉम्पिटिशन नहीं मिल रहा है. ऐसा लग रहा था सामने से कोई ऐसी बात हो जो हमें लगे कि ये ठोस बात है ताकि हमारे नेता उसका जवाब दे. मेरा आज पहला वाद विवाद वाला दिन था जो मैंने खुद देखा मैं सब ध्यान से सुन रही थी ऐसा लगा बहुत मेहनत करनी की जरूरत है.’
#WATCH पटना (बिहार): भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के सदन में मौजूद न होने पर कहा, “उनको होना चाहिए था हम लोगों को कॉम्पिटिशन नहीं मिल रहा है। ऐसा लग रहा था सामने से कोई ऐसी बात हो जो हमें लगे कि ये ठोस बात है ताकि हमारे… pic.twitter.com/qJ7cpr3NUE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
हाजीपुर स्टेशन से गायब हुए एक साल के बच्चे को पुलिस ने दो महीने बाद किया बरामद
मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने हाजीपुर स्टेशन से दो महीने पहले एक मासूम बच्चे के अपहरणकाण्ड का खुलासा कर लिया हैं. घटना के पूरे दो महीने के बाद रेल पुलिस ने मासूम को सुरक्षित बरामद किया है. मामले में अबत क 3 महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. हालंकि, मामले का मास्टरमाइंड एक डॉक्टर अभी भी फरार चल रहा हैं, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने बरामद बच्चे को उसके परिजन को सौंप दिया. इस पूरे मामले को लेकर रेल एसपी ने बताया कि बीते 3 अक्टूबर को हाजीपुर जंक्शन पर सुमित कुमार जो खानाबदोश हैं, अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ सो रहे थे. 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजे जब उनकी नींद खुली तो उनका सबसे छोटा साल भर का बेटा फहीम उर्फ़ राजाबाबू गायब था. पीड़ित सुमित ने हाजीपुर रेल थाना में बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी. सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने तीन लोगों अर्जुन कुमार, किरण देवी और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया जिसके बाद यह पता चला कि ये सब शाहपुर पटोरी के एक डॉक्टर अविनाश कुमार के कहने पर किया गया. दरअसल, एक दम्पति निःसंतान हैं और उन्होंने डॉ अविनाश को बच्चे के लिए साढ़े 3 लाख रूपए दिये. डॉक्टर ने सोनू के माध्यम से अर्जुन और किरण को बच्चा लाने को कहा. इसके लिए उन्हें 1 लाख 20 हजार दिये गये, जबकि सोनू को 1 लाख 30 हजार मिले.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन और जनता के प्रति गंभीर नहीं
पटना: LJP (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, ‘ये(विपक्ष) बिहार के लोगों के प्रति गंभीर नहीं हैं. ये हमेशा अनर्गल मुद्दों को लेकर आते हैं. ये सदन के प्रति भी गंभीर नहीं हैं. ये लोग अनर्गल बात करते हैं और यह सब बात जनता जानती है. इसलिए जनता ने उन्हें खारिज कर दिया.’
#WATCH पटना: LJP (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, “…ये(विपक्ष) बिहार के लोगों के प्रति गंभीर नहीं हैं। ये हमेशा अनर्गल मुद्दों को लेकर आते हैं…ये सदन के प्रति भी गंभीर नहीं हैं…ये लोग अनर्गल बात करते हैं और यह सब बात जनता जानती है। इसलिए जनता ने उन्हें खारिज कर… pic.twitter.com/lEBfiCQLrg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के न आने पर बोले संतोष कुमार सुमन
पटना: बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, ‘विपक्ष सुनना नहीं चाहता है, उनका काम सिर्फ विवाद खड़ा करना है. आज हमने देखा कि उनके पास कहने को कुछ नहीं था इसलिए वो सदन से बाहर आ गए. सरकार सही से काम कर रही है. जनता ने हमें जनादेश दिया है और उसका सम्मान करते हुए हम काम कर रहे हैं. विपक्ष के लोगों को जनता ने नकार दिया है.
#WATCH पटन: बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, “विपक्ष सुनना नहीं चाहता है…उनका काम सिर्फ विवाद खड़ा करना है। आज हमने देखा कि उनके पास कहने को कुछ नहीं था इसलिए वो सदन से बाहर आ गए…सरकार सही से काम कर रही है। जनता ने हमें जनादेश दिया है और उसका सम्मान करते हुए हम… pic.twitter.com/ow7JMfHTuM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
जमशेदपुर में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका गया, तीन हिरासत में
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई की यह घटना है. यहां प्रदीप साहू नामक युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया गया था. प्रदीप साहू पिछले चार दिन से घर से लापता था. पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद नदी से उसका शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि यह हत्या मामूली विवाद में की गई है.
गिरिडीह में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, पांच लोग घायल
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में तिरला मोड़ चिचकी रोड के डोरियों के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट नीचे नहर में जा गिरी. इस दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए और स्कॉर्पियो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि सभी घायल रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होकर बिरनी थाना क्षेत्र के जनता जरीडीह स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घायलों को पहले बगोदर ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है.
बोकारो के लुगू पहाड़ क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार
बोकारो के लुगू पहाड़ क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कटाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. विभाग ने मौके से लगभग 49 पीस अवैध लकड़ी जब्त की, साथ ही तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास कुमार प्रजापति, राहुल प्रजापति, अजय प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति और बच्छन देव प्रजापति के रूप में हुई है.
आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS विनय चौबे की पत्नी से ACB की पूछताछ
रांची में आय से अधिक संपत्ति (DA – Disproportionate Assets) मामले की जांच के सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आईएएस विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ की है. एसीबी की टीम ने आईएएस की पत्नी से उनके आवास पर ही पूछताछ की, जहां उनसे आय से अधिक संपत्ति के मामले में जानकारी ली गई. पूछताछ के दौरान उनसे बैंकिंग ट्रांजेक्शन सहित संपत्ति से जुड़े कई सवाल पूछे गए.
झारखंड शराब घोटाला: ED को जेल में बंद तीन आरोपियों से पूछताछ की मिली अनुमति
रांची की विशेष ईडी अदालत ने झारखंड शराब घोटाला मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दे दी है. जिन आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. उनमें मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसल्टेंट के निदेशक महेश शीडगे, तथा विक्रमासिंह अभेसिंह ठाकोर और परेश अभेसिंह ठाकोर शामिल हैं. ED इन तीनों से मामले की विस्तृत जांच के सिलसिले में पूछताछ करेगी.
झारखंड में मनरेगा कर्मियों के मानदेय में 30% वृद्धि का प्रस्ताव पारित
रांची में हुई झारखंड राज्य ग्रामीण रोज़गार परिषद की बैठक में मनरेगा (MNREGA) कर्मियों के मानदेय में 30% की वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके अतिरिक्त, बैठक में मनरेगा कर्मियों के अंतर जिला तबादला (इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर) पर भी विचार करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही जिला स्तर पर प्लांटेशन (पौधारोपण) की मॉनिटरिंग के लिए विशेषज्ञों को रखने की भी योजना बनाई गई है.
रांची में बस-ऑटो स्टैंड पर अवैध वसूली के खिलाफ निगम की कार्रवाई
रांची नगर निगम ने बस और ऑटो स्टैंड पर अवैध वसूली को लेकर तीन संवेदकों पर कार्रवाई की है. यह कार्रवाई आईटीआई बस स्टैंड पर बस स्टैंड के बाहर वसूली करने तथा रातु रोड न्यू मार्केट और अरगोड़ा ऑटो स्टैंड में यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने के आरोप में की गई. नगर निगम ने तीनों संवेदकों पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.
हजारीबाग उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: ₹2.5 लाख की अवैध शराब नष्ट
हजारीबाग उत्पाद विभाग ने चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने वृंदहा और डोमा पहाड़ी क्षेत्रों में छापामारी कर लगभग 4000 किलो जावा महुआ और 400 लीटर तैयार शराब को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया. उत्पाद अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया कि जब्त की गई अवैध शराब का बाजार मूल्य लगभग 2.50 लाख रुपये है. विभाग ने शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं और तस्करों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब माफियाओं के मंसूबों पर शिकंजा कसते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
झारखंड-ओडिशा सीमा पर हाथीदांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
चाईबासाः झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाथीदांत के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक आरोपी पश्चिमी सिंहभूम जिले का निवासी है, जबकि दो अन्य ओडिशा के रहने वाले हैं. वन विभाग की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बरामद हाथी दांत का स्रोत झारखंड क्षेत्र है. गिरफ्तार किए गए ये तीनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं.
वन भूमि घोटाला: पूर्व DC विनय चौबे की जमानत याचिका हजारीबाग निगरानी कोर्ट ने खारिज की
हजारीबाग निगरानी कोर्ट ने वन भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व डीसी और आईएएस विनय चौबे को कोई राहत नहीं दी है. दो दिन पहले सुनवाई पूरी होने के बाद, कोर्ट ने आज (4 दिसंबर) को अपना आदेश जारी करते हुए उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी. अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने जानकारी दी कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया है. यह मामला निगरानी वाद संख्या 11/25 से जुड़ा है, जिसमें एसीबी (ACB) ने विनय चौबे को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की थी. मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी भी जारी है.
रोहतास में छह लोगों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया
बिहार के रोहतास जिले में वन विभाग ने बुधवार को एक तेंदुए को पकड़ लिया, जिसने छह लोगों पर हमला किया था. यह तेंदुआ कैमूर पहाड़ियों से कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में घुस आया था. सासाराम वन प्रभाग के डीएफओ स्टालिन फिदल कुमार ने बताया कि कई घंटों के अभियान के बाद तेंदुए को एक निर्माणाधीन मकान से पकड़ा गया। तेंदुए को सासाराम वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है, जहां विशेषज्ञ उसे चिकित्सा देंगे और स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा. इस बचाव अभियान में चार वनकर्मी घायल हुए, जिनकी हालत अब स्थिर है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.