Bihar IPS Officers: बिहार के 2 आईपीएस अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है. दलजीत सिंह BSF में IG और राजीव मिश्रा CISF में DIG पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए. गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की.
अधिसूचना के अनुसार CID (अपराध अनुसंधान विभाग) में तैनात 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह, जो वर्तमान में IG पद पर कार्यरत थे. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) में महानिरीक्षक (IG) के रूप में योगदान देंगे. BSF देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, ऐसे में दलजीत सिंह को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राजीव मिश्रा CISF, DIG पद पर देंगे सेवा
वहीं 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा, जो आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) में DIG पद पर कार्यरत थे, अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में DIG के पद पर अपनी सेवाएं देंगे. CISF देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, एयरपोर्ट और रणनीतिक संस्थानों की सुरक्षा का दायित्व संभालती है.
IG विनय कुमार भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए
गृह विभाग ने दोनों अधिकारियों को विधिवत विरमित करते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी माह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं STF के IG विनय कुमार भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.