Bihar IAS Transfer Posting: बिहार में आईएएस संजीव हंस का निलंबन खत्म कर राजस्व परिषद में नियुक्त किया गया. वहीं एन विजयालक्ष्मी को राज्य योजना परिषद की सचिव और आपदा पुनर्वास सोसाइटी का प्रभार मिला.
ब्रेकिंग
पटना. बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही लगातार आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग जारी है. वहीं मंगलवार को एक बार फिर बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं. तबादले की लिस्ट में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सबसे अहम फैसला आईएएस संजीव हंस को लेकर लिया गया है. उनका निलंबन समाप्त कर दिया गया है और उन्हें राजस्व परिषद का अपर सदस्य बनाया गया है. निलंबन टूटने के बाद संजीव हंस की यह नई तैनाती प्रशासनिक हलकों में खास चर्चा का विषय बनी हुई है.