West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बिहार सरकार ने वहां रह रहे प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रवासियों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर +91 7217788114 जारी किया है. विभाग की टीम 24×7 स्थिति पर नजर रखेगी ताकि संकट के समय त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके.
प्रवासियों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है.
सरकार की 24×7 निगरानी और विशेष टीम
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर बिहार सरकार लगातार नजर बनाए हुए है. उन्होंने बताया कि विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई है जो 24×7 (चौबीसों घंटे) स्थिति की निगरानी करेगी. यह टीम न केवल वहां के घटनाक्रमों पर अपडेट ले रही है, बल्कि संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए केंद्र सरकार और संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर रही है.
पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर वहां रह रहे प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क है।
किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या समस्या के समाधान हेतु विशेष हेल्पलाइन नंबर +91 7217788114 जारी किया गया है।
विभाग की टीम 24×7…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.