Bihar Vidhan Parishad: पटना में बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री बीजेंद्र प्रसाद यादव ने ऐलान किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों को होली से पहले फरवरी में ही वेतन जारी करेगी. वहीं विधान परिषद में मदनपुर में प्रसव के दौरान महिला की मौत का मामला भी सदन में गूंजा. सदस्य राज्यवर्धन आजाद ने डॉक्टर की लापरवाही का मुद्दा उठाया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कार्रवाई का भरोसा दिया और झोला-छाप डॉक्टरों पर सख्ती की बात कही.
वित्त मंत्री बीजेंद्र प्रसाद यादव ने ऐलान किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों को होली से पहले फरवरी में ही वेतन जारी करेगी.
विधानपरिषद में उठा मदनपुर औरंगाबाद का मामला
वहीं विधान परिषद में मदनपुर (औरंगाबाद) में इमरजेंसी हेल्थ केयर के नाम पर ग्रामीण स्तर पर इलाज के दौरान महिला की मौत मामले की भी चर्चा हुई. बिहार विधान परिषद में सदस्य राज्यवर्धन आजाद ने यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए डॉक्टर की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि प्रसव के दौरान इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण महिला की जान चली गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में झोला-छाप डॉक्टरों की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बिना पर्याप्त योग्यता के इलाज कर रहे हैं, यहां तक कि यूट्यूब देखकर उपचार करने के मामले भी सामने आ रहे हैं.
स्वास्थ्य मंत्री ने दिया यह जवाब
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधान परिषद में जवाब देते हुए कहा कि दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की जा चुकी है और भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने साफ किया कि अवैध रूप से इलाज करने वाले झोला-छाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने भरोसा दिलाया कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और कड़ी की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल यह मामला राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण चिकित्सा व्यवस्था पर नए सिरे से सवाल खड़े कर रहा है.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.