Nitish Kumar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार खरमास के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि बिहार में 14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.
दरअसल नीतीश कुमार ने दावा किया है कि आने वाले कुछ सालों साल में वह बिहार को विकसित राज्य बनायेंगे जिसे पूरा करने के लिए नीतीश कुमार लगातार अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं. बता दें, नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में इस वक्त 27 मंत्री है और फिलहाल 9 मंत्री पद खाली हैं. अब नीतीश कुमार खाली मंत्री पदों को भरने की कवायद में जुट गए हैं. सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि 14 जनवरी को खरमास खत्म होने के साथ ही 20 जनवरी तक मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा.
कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार?
हालांकि सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 जनवरी को मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं. एनडीए के एक बड़े नेता ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार तय है. बिहार में 14 से 20 जनवारी के बीच कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. जानकारी के अनुसार इस मंत्रिमंडल विस्तार में JDU से 6 और BJP से 3 मंत्री बनाए जा सकते है.
एक-एक सीटों खाली रह सकती है BJP-JDU
खबर यह भी है कि जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार में अपने पुराने कुछ चेहरे को झटका दे सकता है. वहीं एक या दो मंत्री पद खाली रख सकता है जिसे बाद में भरा जा सकता है. बताया जा रहा है कि जेडीयू की नजर विरोधी पार्टियों के विधायकों पर टिकी हुई है. जबकि बीजेपी अपने कोटे के 3 मंत्री पद पर 2 को मंत्री बनाएगा जबकि एक सीट खाली रख सकता है.
इन जातियों की हो सकती है भागेदारी
बताया जा रहा है कि बीजेपी की भी नजर विरोधी दलों के विधायको पर है, जिन्हें जगह दी जा सकती है. बीजेपी जातीय समीकरण के लिहाज से अति पिछड़ा और राजपूत जाति के साथ साथ एक वैश्य या कुशवाहा को मंत्री बना सकता है. वहीं दूसरी तरफ जेडीयू कुशवाहा, दलित, धानुक और सवर्ण को मौका देकर मंत्री बना सकता है.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.