नियमों की बात करें तो जबरन दीवार फांदने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है. परीक्षा नियमों के खिलाफ काम करते पाए जाने पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे 2 साल तक परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा. मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफर की तैनाती की जाएगी. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी.
नियमों के मुताबिक, परीक्षा से एक घंटा पहले प्रवेश मिलेगा. पहली पाली में सुबह 9.30 से परीक्षा आयोजित होगी. सुबह 8.30 बजे से ही प्रवेश शुरू हो जाएगा. 9 बजे परीक्षा केंद्र का मेन गेट बंद हो जाएगा. दूसरी पाली की दोपहर 1 बजे से परीक्षा होगी. दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से ही प्रवेश मिलने लगेगा. जबरन प्रवेश करने पर एफआईआर का आदेश दिया गया है.
इसके अलावा अन्य नियमों की बात करें तो जबरन दीवार फांदने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है. परीक्षा नियमों के खिलाफ काम करते पाए जाने पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे 2 साल तक परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा. मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफर की तैनाती की जाएगी. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी.
आपको बता दें कि लोकल 18 परीक्षा से पहले ही बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स को परीक्षा से जुड़े टिप्स एक्सपर्ट लोगों के जरिए देता रहा है. हमने विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट से उस सब्जेट की तैयारी के बारे में पूछा और उनके बताए अनुभवों को आप तक पहुंचाया है. एक्सपर्ट्स के बताए टिप्स से स्टूडेंट्स को कम समय में भी बेहतर तैयारी करने का तरीका पता चल जाता है.
हालांकि, अधिकतर एक्सपर्ट्स की स्टूडेंट्स को यह जरूर सलाह होती थी कि बीते कुछ सालों के पेपर की प्रैक्टिस जरूर करें और अनसॉल्वड पेपर जरूर हल करें. इससे स्टूडेंट्स को पेपर एकदम से नई और कठिन चीज नहीं लगती. अनसॉल्वड पेपर और बीते सालों का पेपर हल करने से स्टूडेंट्स को प्रश्नों के पैटर्न और क्रम का अंदाजा हो जाता है. इससे पेपर हल करने में आसानी होती है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.