Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. सत्र में पहले दिन शपथ हुई. दूसरे दिन प्रेम कुमार अध्यक्ष चुने गए और तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण व पूरक बजट पेश हुआ. आज जदयू के नरेंद्र नारायण यादव का निर्विरोध निर्वाचन 18वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में होना तय है, इससे पहले इन्होंने प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी भी संभाली थी.
नरेंद्र नारायण यादव की फाइल फोटो
Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. आज की कार्यवाही के दौरान जदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को 18वीं विधानसभा का उपाध्यक्ष घोषित किया जाएगा. इस पद के लिए उन्होंने बुधवार को एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, इसलिए आज गुरुवार को उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है. नरेंद्र नारायण यादव को वर्तमान विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया था. इससे पहले वह 17वीं विधानसभा में भी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए थे.
बिहार चुनाव के बाद एनडीए सरकार के गठन के बाद यह 18वीं विधानसभा का पहला सत्र है. जो 1 दिसंबर को शुरू हुआ और 5 दिसंबर तक चलेगा. सत्र के पहले दिन (1 दिसंबर) जीतकर आए सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई. दूसरे दिन (2 दिसंबर) प्रेम कुमार को 18वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. वहीं, बुधवार को तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसके बाद सदन में पूरक बजट पेश किया गया. आज (गुरुवार) सत्र का चौथा दिन है. जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है.
विधानसभा की कार्यवाही को लेकर News18 पर लाइव अपडेट जारी है.
About the Author
Prashun Singhमीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.