पटना के शास्त्रीनगर इलाके के राजाबाजार समनपुरा में रहने वाली महिला बैंक कर्मी से 2 मनचलों ने छेड़खानी की है। शास्त्रीनगर थाने में पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में आकिब खान और साहिल खान नाम के दो शख्स फब्तियां कसते हैं। अक्सर छेड़खानी करते हैं। यहां तक कि जब मैं विरोध करती हूं, तो घर वालों को जान से मारने और मुझे जबरन उठा ले जाने की धमकी देते हैं। अब मैं इनलोगों से तंग और तबाह हो चुकी हूं। पीड़िता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। जिसमें दोनों शख्स नजर आ रहे हैं।
पुलिस वालों ने सीसीटीवी देने से मना किया पीड़िता को पुलिस वालों ने किसी को भी सीसीटीवी फुटेज देने से मना कर दिया है। इस घटना के बाद से पीड़िता सहमी हुई है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस जब वहां जांच में पहुंची तो उनकी मौजूदगी में मनचलों ने मेरे भाई पर हाथ उठाया। अभी मुझे आश्वासन मिला है, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो महिला आयोग और SSP के पास जाऊंगी। थानेदार रविन्द्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों के बीच में पहले से विवाद चल रहा है। छानबीन की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.