पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस ने छापेमारी की. उन पर 2021 में पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू की गिरफ्तारी के दौरान मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप है. कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ था. जमानत रद्द होने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर आंध्र प्रदेश ले जाएगी.
आंध्र प्रदेश पुलिस ने आईजी सुनील नायक को IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के मामले में गिरफ्तार किया था. यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है. आरोप है कि 2021 में CID में तैनाती के दौरान उनकी गिरफ्तारी के समय मारपीट की गई थी.
फिलहाल कोर्ट के फैसले से आईजी को राहत मिली है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author

मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.