एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राज्यसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कल होने वाले राज्यसभा चुनाव में एआईएमआईएम महागठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में वोट करेगी. इधर तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है.
आपको बता दें कि आज एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के इफ्तार में तेजस्वी यादव शामिल हुए थे. इसके बाद ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में तेजस्वी यादव और अख्तरुल ईमान की मुलाकात को राज्यसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा था. इधर तेजस्वी यादव ने भी इस मामले में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने AIMIM से मदद मांगी है. उम्मीद है कि एआईएमआईएम के विधायक हमारे उम्मीदवार को सपोर्ट करेंगे और हम लोगों के पक्ष में वोट करेंगे.
महागठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार ए डी सिंह ने भी इस मामले में बयान दिया है. उन्होंने कहा, “हमें एआईएमआईएम (AIMIM) के विधायकों का समर्थन मिला है. बीएसपी का समर्थन भी मुझे मिलेगा. जीत के लिए जितने विधायकों की जरूरत होती है वो संख्या हमारे पास है.”
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.