• पटना मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है. आईएमडी ने मंगलवार को राज्य के 19 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है. उनके अनुसार यह सिलसिला 22 मार्च तक जारी रह सकता है.
बिहार मौसम विभाग द्वारा देखें आज कहां-कहां बारिश हो सकती है
किशनगंज और अररिया में गिरे ओले
• आईएमडी की मानें तो बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर बिहार में इसका असर काफी अधिक देखा जा रहा है. देर रात तक मौसम की स्थिति खराब रही. किशनगंज और अररिया के कई जिलों में जमकर ओलावृष्टि हुई. इतना ही नहीं, सुबह के समय नालंदा, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, छपरा सहित कई जिलों कोहरा भी देखने को मिला.
• आज यानी मंगलवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, सहित पूर्वी बिहार के सभी जिलों को मिलाकर कुल 19 जिलों में व्रजपात, 50 किमी प्रति घंटे तक की हवा और बारिश होने की संभावना जताई गई है. कल यानी 18 और 19 मार्च को गरज चमक से लोगों को राहत मिलेगी. इन दो दिनों के दौरान उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
• इसके बाद, फिर से बारिश का दौर शुरू हो जायेगा. 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. अधिकांश जिलों ने बारिश होने के संभावना अधिक है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| पटना | 35.2/22.8 | 213 |
| मुजफ्फरपुर | 31.4/21.9 | 150 |
| गयाजी | 36.6/19.3 | 100 |
| पूर्णिया | 31.0/20.3 | 120 |
| भागलपुर | 19.9/21.7 | 156 |
नोट- ( ये आंकड़े मंगलवार के हैं )
तापमान पहुंचा 38°C के पास
वहीं, सोमवार को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस नालंदा के राजगीर में दर्ज किया गया. इसके बाद कैमूर और सासाराम में तापमान करीब 37.4°C रिकॉर्ड किया गया. वहीं, गया में अधिकतम तापमान 36.6°C दर्ज किया गया. जबकि राजधानी पटना और डेहरी में पारा करीब 35.2°C तक पहुंच गया. इसके अलावा औरंगाबाद में 35.4°C और मोतिहारी में करीब 35°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. इन जिलों में तेज धूप के कारण दिनभर लोगों को गर्मी महसूस हुई.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.