Bihar News: विंटर सीजन शुरू होते ही लोग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं. ऐसे में अब बिहार के तकरीबन 17 अफसर भी विदेशों की ट्रिप पर निकले हैं. इनमें से कई अफसरों ने यूएसए और इंडोनेशिया घूमने का प्लान बनाया है.
ये देश हैं अफसरों की पहली पसंद
विदेश यात्रा के लिए USA और इंडोनेशिया अफसरों की पहली पसंद है. 12 में से 5 IAS अधिकारी अमेरिका गए हैं, जबकि 4 IAS इंडोनेशिया पहुंचे हैं. इसके साथ ही मस्कट, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की का इस्तांबुल, श्रीलंका, मलेशिया और सिंगापुर भी अफसरों की ट्रैवल लिस्ट में शामिल हैं. कुछ अधिकारी एक ही ट्रिप में दो से तीन देशों की सैर कर रहे हैं. अमेरिका जाने वाले अफसरों में 2013 बैच के IAS नंद किशोर शाह शामिल हैं, जो सैन फ्रांसिस्को में 27 दिन बिता रहे हैं. सीतामढ़ी के DM रिची पांडेय ओमान की राजधानी मस्कट में 15 दिन बिता रहे हैं.
कौन जा रहा तुर्की और मलेशिया
इंडोनेशिया जाने वालों में 2023 बैच के IAS कृष्ण गुप्ता प्रमुख हैं. जिन्होंने 36 दिनों की छुट्टी ली है. प्रशिक्षु IAS विक्रम सिंह भी पहले ही इंडोनेशिया की यात्रा कर चुके हैं. साल 2017 बैच के IAS अनिल कुमार का इंडोनेशिया टूर प्लान था, लेकिन बाद में छुट्टी रद्द हो गई. तुर्की के इस्तांबुल की यात्रा पर 2017 बैच के IAS आरिफ अहसन गए, जबकि 2022 बैच के IAS किसलय कुशवाहा मलेशिया, सिंगापुर और श्रीलंका की एक साथ यात्रा कर रहे हैं. इसके अलावा कई IAS अधिकारी दिसंबर की शुरुआत में छुट्टी बिताकर लौट भी चुके हैं.
यूएसए और इंडोनेशिया क्यों जा रहे अफसर
अमेरिका लोगों के लिए पहली पसंद है क्योंकि यह अद्भुत सांस्कृतिक विविधता, विविध प्राकृतिक नजारों (ग्रैंड कैन्यन, येलोस्टोन), प्रतिष्ठित स्थलों (स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, NYC), बेहतरीन खाने और शॉपिंग, और मनोरंजन (लास वेगास, डिज्नी वर्ल्ड) के लिए फेमस है. यह हर तरह के यात्री (इतिहास प्रेमी, रोमांचक, परिवार) के लिए बढ़िया है. तो वहीं, इंडोनेशिया इन दिनों अपने खूबसूरत बाली द्वीप को लेकर चर्चा में है. यही वजह है कि अफसरों ने छुट्टियां इन खूबसूरत जगहों पर बिताने का प्लान बनाया है.
About the Author

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.