चंडीगढ़ में इंदरप्रीत उर्फ पैरी की हत्या के मामले में पंचकूला पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
चंडीगढ़ में इंदरप्रीत उर्फ पैरी की हत्या के मामले में पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने हत्या में शामिल फरार आरोपियों को हथियार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वाहन मुहैया कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान फरीदकोट के
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से हथियारों की सप्लाई चेन, फरार आरोपियों के ठिकानों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
अभी तक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों की वीडियो कॉल के जरिए बात होती थी और उसी के जरिए ठिकाने बताए गए थे कि हथियार कहां पर है और उन्हें वहां से ले आएं।
शिवम के खिलाफ दो और गोपाल पर एक आपराधिक केस दर्ज है।
एक और हत्या की साजिश रच रहे थे
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि जांच में सामने आया है कि एक आरोपी के खिलाफ फरीदकोट में नशा तस्करी का मामला दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ लड़ाई-झगड़े से जुड़े दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों अंकुश और पीयूष के साथ मिलकर फरीदकोट में अजय नामक युवक की हत्या की साजिश रच रहे थे। इसके अलावा दोनों की संलिप्तता हेरोइन तस्करी में भी पाई गई है।
पैरी की हत्या की जिम्मेवारी लॉरेंस गैंग ने ली है।
सोनू नोल्टा मर्डर केस के आरोपियों को दी पनाह
डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों के कुख्यात अपराधी हैरी बॉक्सर से संपर्क भी सामने आए हैं। इसके साथ ही यह तथ्य उजागर हुआ है कि इन दोनों ने पिंजौर में सोनू नोल्टा की हत्या में शामिल फरार आरोपियों अंकुश और पीयूष को पनाह दी थी। इस मामले में थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
वहीं मनप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के संपर्क में थे और ये बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग रच रहे थे।

पैरी की हत्या करने के बाद आरोपी दूसरी गाडी में बैठता हुआ।
ऐसे हुई इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या…
पीछा कर बरसाईं गोलियां: इधर, पुलिस की जांच में सामने आया है कि पैरी को टिंबर मार्केट की ओर ले जाया गया, जहां तीन बदमाशों ने पैरी की कार का पीछा किया और ताबड़तोड़ करीब पांच गोलियां दागीं, जिसमें एक सीधे छाती में लगी। राहगीरों ने उसे PGI चंडीगढ़ पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंद्रप्रीत पैरी की छाती में दिख रहा गोली का निशान, इसी से उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, पंचकूला से कार बरामद की
हत्या के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली और पंचकूला से लगती सभी सीमाएं सील कर दी थीं और पूरे शहर में नाकाबंदी के साथ CCTV फुटेज खंगाले। इसी सर्च अभियान में कार में बैठते युवकों की वीडियो मिली। यह कार पंचकूला से बरामद कर ली गई है, जिस पर लुधियाना का नंबर लगा हुआ है। हालांकि इसे फेक माना जा रहा है। अब पुलिस इसमें सवार युवकों की तलाश कर रही है। कार किसके नाम पर दर्ज है, उसका भी पता किया जा रहा है।
पैरी की लॉरेंस–गोल्डी के साथ फोटो सामने आई
इसी बीच पैरी की लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं। इस पर पुलिस का कहना है कि फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से मामले की जिम्मेदारी लेने वाली एक पोस्ट सामने आई है। इसके अलावा गोल्डी के नाम से एक ऑडियो भी सामने आया है। यह फेक है या असली है, इसकी जांच पूरी होने के बाद ही कोई पुष्टि की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.