जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मलघन में बुधवार, 18 फरवरी को खेत पर काम कर रहे एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हुआ है, जिसकी पीठ पर चोट के गहरे निशान आए हैं। ग्राम मलघन के रहने वाले 35 साल के सीताराम साहू अपने भतीजे कमलेश के साथ खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। घटना के बाद घायल सीताराम को उनके भाई बबलू साहू तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहनगर ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फावड़े और कुल्हाड़ी के बेंट से की मारपीट घायल के बड़े भाई हेतराम ने बताया कि गांव के ही विजय पटेल, राकेश पटेल और आशीष पटेल ने सीताराम के साथ मारपीट की है। उन्होंने हमले में फावड़े और कुल्हाड़ी के बेंट (हत्थे) का इस्तेमाल किया, जिससे सीताराम को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों—विजय, राकेश और आशीष पटेल—के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष अभी मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.