जिले में अवैध डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल और हाईकोर्ट जबलपुर के आदेशों का पालन करते हुए, कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति और तेज आवाज में डीजे बजाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर की गई, जिससे डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के डीजे उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें 2 डीजे मशीनें, 14 साउंड बॉक्स, 3 एम्पलीफायर, 1 जनरेटर और 2 वाहन (पिकअप और कमांडर) शामिल हैं। सभी जब्त सामग्री पर पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: Ujjain Mahakal: छोटी माला से खुश होंगे महाकाल, मोटी हुई तो रह जाएगी बाहर; जानें क्या है मंदिर की नई व्यवस्था
टीआई कोतवाली, पन्ना ने बताया कि बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह गंभीर है।