पानीपत शहर के नूरवाला इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया, बल्कि उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को दी गई शिकायत में जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ये है पूरा मामला? शिकायतकर्ता टिंकू निवासी हरि सिंह चौक नूरवाला ने बताया कि 26 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त संजय के साथ आरोपी सोनू पंजाबी उर्फ साहिल के ‘खुर्दे’ पर गया था। वहां सोनू और संजय के बीच 500 रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। जब टिंकू ने बीच-बचाव करते हुए सोनू से झगड़े का कारण पूछा, तो आरोपी भड़क गया। बदमाश बुलाकर डंडों से हमला आरोप है कि सोनू पंजाबी ने टिंकू को जातिसूचक अपशब्द कहे। मौके पर पहले से ही आरोपी पंकज अपने साथियों के साथ मौजूद था। सोनू ने फोन करके 2-3 अन्य बदमाशों को भी बुला लिया, जो एक्टिवा पर सवार होकर आए। सभी आरोपियों ने मिलकर टिंकू पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में टिंकू का एक हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए दोस्त और पत्नी को भी दी धमकी जब टिंकू का दोस्त संजय उसे बचाने लगा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। सूचना पाकर जब टिंकू की पत्नी सीमा मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पूरे परिवार को धमकी दी कि “आज तो बच गए हो, दोबारा दिखे तो जान से खत्म कर देंगे।” वारदात के बाद घायल टिंकू को सिविल अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल (MLR) करवाया गया। डॉक्टर ने टिंकू के शरीर पर तीन गंभीर चोटों की पुष्टि की है। पुलिस कार्रवाई की मांग पीड़िता टिंकू ने आरोपी सोनू पंजाबी, पंकज और उनके 5-6 अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। टिंकू ने बताया कि उसे और उसके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.