पानीपत रिफाइनरी रोड पर प्रदर्शन करते मजदूर।
पानीपत में रिफाइनरी रोड पर मजदूरों ने बुधवार को जाम लगा दिया। वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
मजदूरों का कहना है कि प्रशासन ने उनकी 8 घंटे की ड्यूटी समेत अन्य मांगें मान ली थीं। अब उनकी मांग है कि इन मांगों को पूरी रिफाइनरी में बोर्ड पर लिखवाया जाए। साथ ही, जो ठेकेदार इसका पालन न करे, उसके खिलाफ FIR दर्ज कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए।
23 फरवरी को मजदूरों ने रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया था। साथ ही गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। माहौल शांत करने के लिए CISF ने 2 हवाई फायर भी किए थे।
जाम लगाने वाले मजदूरों को समझाते पुलिस अधिकारी।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.