पानीपत में चार बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम के खिलाफ पुलिस सबूत जुटाने में जुटी है। पूनम की हिस्ट्री तैयार की जा रही है। इसमें उससे जुड़े सभी सबूत और लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। थाना सेक्टर-29 पुलिस टीम भी जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
एक दिसंबर को इसराना थाना क्षेत्र के नौल्था गांव में शादी समारोह में छह साल की बच्ची विधि की हत्या की गई थी। विधि का शव शादी वाले घर में स्टोर रूम में रखे पानी के टब में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो शक के आधार पर पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
Trending Videos
2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में पूनम ने तीन अन्य बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की थी। आरोपी ने सिवाह गांव में चचेरे भाई दीपक की नौ साल की बेटी जिया और सोनीपत के भावड़ गांव में 12 जनवरी 2023 को ननद की बेटी इशिका व अपने बेटे शुभम की हत्या करना स्वीकार किया था।
3 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम ने बताई थी हैरान करने वाली कहानी
बच्चों की हत्या के पीछे पूनम ने जो कहानी बताई थी वह हैरान करने वाली थी। आरोपी ने बताया था कि उसे सुंदर दिखने वाले बच्चों से नफरत है। जिस कारण वह उनकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को साइको किलर मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
4 of 12
आरोपी साइको किलर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरी हिस्ट्री जुटाने में जुटी पुलिस
इसके लिए पुलिस टीम उसकी पूरी हिस्ट्री जुटाने में जुटी है। इसराना थाना और सेक्टर-29 थाने में दर्ज एफआईआर में अलग-अलग तफ्तीश चल रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को एक बार फिर प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।
5 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी पूनम के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज है। अभी तफ्तीश चल रही है। इसमें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।