Panipat News: हरियाणा के पानीपत के समालखा में एक दुकान पर फायरिंग की गई है. इस केस में राजेंद्र मित्तल की दुकान पर शीलू डाहर और सुनील डाहर के नाम से रंगदारी मांगी गई. गोली लगने से शीशा टूटा औऱ दुकान मालिक का बेटा घायल हुआ है.पुलिस जांच में जुटी है, आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए. फिलहाल, पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए टीमें बनाई हैं.
दरअसल, मिठाई की दुकान चलाने वाले राजेंद्र मित्तल की दुकान पर उनका बेटा मनोज मित्तल काउंटर बैठा हुआ था. इसी दौरान दो बदमाश बर्फी खरीदने की बात करते हुए दुकान पर आए. उन्होंने मनोज को एक पर्ची थमा दी, जिसमे लिखा था कि मैं शीलू डाहर हूं, तेरे से एक करोड़ रुपये चाहिए और तेरे पास दो दिन का समय है. नहीं दोगे तो मार दिया जाएगा. पुलिस के पास जा या कहीं भी जा, पैसे देने से ही काम चलेगा.
पर्ची के नीचे सुनील डाहर लिखा है. इसके बाद तीन युवक बाइक पर आए और चार गोलियां दुकान के अंदर बैठे मालिक पर चलाई, लेकिन गोलियां शीशे पर लगी. नौकर ने घटना की सूचना मनोज के परिजनों और पुलिस को दी.
जांच अधिकारी गुलशन ने बताया की गुड़मंडी में दुकानदार पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और मौके से तीन खोल बरामद किए गए. गोली शीशे पर लगी है और पुलिस की FSL की टीम को मौके से सैंपल लिए हैं. उधऱ, रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीनों सीआईए, एएनसी स्टाफ और थाना सहित चौकी पुलिस जुटी हुई है.
दुकान के नौकर ने बताया कि पर्ची देने के बाद आरोपी बाहर चले गए थे और फिर गोलियां चलाईं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.