मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज स्थित बहोटा घाट के जंगल में हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर की अर्धनग्न लाश मिली है. हत्यारों ने पहले उसकी निर्मम हत्या की. फिर लाश को पत्थरों के बीच फेंक दिया. उसकी दोनों आंखें फूटी हुई हैं.
कुछ दिन पहले हुआ था लापता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि विवेक उर्फ अविनाश शर्मा शुक्रवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ रायसेन जिले के सतलापुर थाना क्षेत्र में आया था. विवेक हरियाणा के पानीपत का रहने वाला था. करीब 2 साल से नर्मदापुरम में रह रहा था. विवेक नर्मदापुरम में कपड़े की दुकान चलाता था, लेकिन कुछ समय पहले उसने दुकान बंद कर दी थी. एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि अविनाश शर्मा के साथियों ने शनिवार शाम सतलापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के बाद पुलिस लगातार तलाशी अभियान में जुटी थी.
सिर और मुंह पर गंभीर चोट
रातापानी अभयारण्य और शाहगंज सहित आसपास के जंगलों में युवक की तलाश की गई, जिसके बाद सोमवार सुबह शव संदिग्ध हालत में जंगल में मिला. उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटों के निशान हैं. शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए बुधनी अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को हरियाणा भेजा जाएगा. पुलिस ने मृतक के साथ आए दोस्तों से पूछताछ कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे.
6 दोस्तों के साथ पार्टी करने आया था
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि वह शुक्रवार को अपने 6 दोस्तों के साथ रायसेन जिले के सतलापुर थाना क्षेत्र में खेत पर बने एक मकान में पार्टी करने आया था. रातभर पार्टी की इसके बाद शनिवार को जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके कुछ साथियों के द्वारा सतलापुर थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद रायसेन जिले की पुलिस एक्टिव हुई और शनिवार की रात से उसकी पड़ताल शुरू की. सूत्रों के अनुसार, मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का था और जुआ जैसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था.
मंडीदीप से होशंगाबाद रवाना हुआ, पर घर नहीं पहुंचा
जानकारी के अनुसार अविनाश शर्मा शुक्रवार रात मंडीदीप से कार से होशंगाबाद के लिए रवाना हुआ था, लेकिन घर नहीं पहुंचा. घरवालों ने जब कॉल किया तो मोबाइल बंद था. शनिवार शाम मोबाइल चालू होने पर बताया गया कि मोबाइल रातापानी के ढाबे के पास मिला.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.