मशहूर रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं. इसी बीच, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए बादशाह को सीधे ‘माथे में गोली मारने’ की धमकी दी है. गैंग का आरोप है कि बादशाह अपनी गायकी से हरियाणा की संस्कृति खराब कर रहे हैं.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रैपर बादशाह को दी सीधे ‘माथे में गोली’ मारने की धमकी
पानीपत फायरिंग और लॉरेंस गैंग का कबूलनामा
शनिवार को पानीपत के असंध रोड पर स्थित ‘वेस्टर्न यूनियन’ के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना की जिम्मेदारी रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) ने ली है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में गैंग ने कहा कि यह फायरिंग हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक ‘ट्रेलर’ है. लेकिन इस पोस्ट के अंत में जो लिखा था, उसने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है.
‘हरियाणा की संस्कृति खराब की तो अंजाम बुरा होगा’
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपने नोट में सीधे तौर पर बादशाह को निशाना बनाते हुए लिखा,
सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे.
इस धमकी के पीछे ‘टटीरी’ गाने को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है. गैंग का आरोप है कि बादशाह अपने गानों के जरिए हरियाणा की इमेज और कल्चर को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.
महिला आयोग का सख्त रुख: ‘पासपोर्ट जब्त करो और गिरफ्तार करो’
धमकी के साथ-साथ बादशाह कानूनी शिकंजे में भी बुरी तरह घिरे हुए हैं. हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि बादशाह जांच में शामिल नहीं होते हैं, तो उनका पासपोर्ट जब्त कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए.
यूपी तक पहुंची विरोध की आंच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह का विरोध अब केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यूपी में बादशाह के सभी इवेंट्स पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि गानों में अश्लीलता और स्कूल ड्रेस का गलत इस्तेमाल समाज पर बुरा असर डाल रहा है.
About the Author

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.