पंचकूला में ओवरस्पीड बाइक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के ममेरे भाई की शिकायत पर पंचकूला के पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाइक सवार व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
पंचकूला के पिंजौर निवासी यशपाल ने बताया कि वह कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। उसके साथ 22 दिसंबर को वह अपनी बुआ के लड़का सुमित निवासी कालका के साथ पिंजौर से बद्दी हिमाचल प्रदेश की तरफ जा रहे था। सुमित अपनी बाइक पर उसके आगे-आगे चल रहा था। दोनों ठीक दिशा में जा रहे थे।
गांव चरणिया में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक ओवरस्पीड बाइक और सुमित की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों बाइक जमीन पर गई। सुमित सड़क पर जा गिरा, जिसकी छाती सड़क पर जा लगी और बेहोश हो गया। सुमित की बाइक भी टूट गई। वहीं बाइक से हादसा करने वाला भी घायल हो गया। जिसे पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसकी पहचान गांव कर्णपुर निवासी बलबीर के तौर पर हुई है। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।
कर लिया है मामला दर्ज : SI अर्जुन सिंह
पंचकूला के पिंजौर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बाइक सवार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने हादसे को अंजाम दिया है। जिसे भी काफी चोटें आई हैं, स्वस्थ होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.