पंचकूला मोरनी हिल्स एरिया में खाई से शव को निकालते हुए दमकल और पुलिस टीम।
पंचकूला जिले में पहाड़ी से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सिरसा जिले के मंडी डबवाली का रहने वाला है। वह शादी में यहां आया था। परिवार के लोग अभी यहां पर पहुंचे हैं, जिनसे पुलिस बातचीत कर रही है।
सिरसा के मंडी डबवाली में न्यू राजीव नगर निवासी जसबीर 1 दिसंबर की रात को शादी समारोह में शिरकत करने के लिए पंचकूला के रामगढ़ में आया था। शादी समारोह में उसके दोस्त भी उसके साथ आए थे। रामगढ़ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ मोरनी हिल्स की तरफ चला गया।
जहां पर उन्होंने एक होटल में कमरा बुक करवाया था। होटल तक जाते समय रास्ते में गाड़ी रोक कर सड़क किनारे बाथरूम करने लगा। बाथरूम करते समय पैर फिसलने से व्यक्ति सैकडों फीट गहरी खाई में जा गिरा।
मृतक जसबीर का फाइल फोटो।
रात के समय हुआ हादसा
हादसा होने पर व्यक्ति के दोस्तों ने मोरनी चौकी पुलिस को सूचित किया गया। हादसा रात के समय होने के कारण सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद व्यक्ति को गहरी खाई से निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों की शिकायत पर होगी कार्रवाई : SHO
चंडी मंदिर थाना पुलिस के एसएचओ रामपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन अभी आए हैं। उन्हें मौका दिखाया गया है। अभी उन्होंने किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है उनकी शिकायत के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.