हरियाणा के पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर एक ट्रक के टायरों में आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद आर्मी की फायर फाइटिंग टीम व पिंजौर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची व आग पर काबू पा लिया गया। पंचकूला चंडीमंदिर टोल प्लाजा एरिया से एक ट्रक बजरी लेकर पंचकूला शहर की तरफ आ रहा था। अचानक लोड की वजह से टायर गर्म होकर आग पकड़ गए। आग के कारण धुएं का गुब्बारा आसमान में दिखने लगा। आग का धुआं देखकर आर्मी की दकमल टीम हरकत में आई और आग पर काबू पाने की उनकी गाड़ी पहुंची। इसी दौरान दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। गाड़ी मालिक की पहचान पंचकूला के
आग के कारण धुएं का गुब्बार इतना था कि 2-3 किलोमीटर से भी साफ नजर आ रहा था। आग में जान की हानि को बचाने के लिए मौके पर टोल प्लाजा की एंबूलेंस भी पहुंच गई थी। हालांकि आग लगने की घटना के दौरान ही ड्राइवर कूद गया था। ट्रैफिक पुलिस किया गया डायवर्ट आग लगने की बड़ी घटना होने की खबर पाकर ट्रैफिक पुलिस की टीम भी पहुंची व ट्रैफिक को डायवर्ट करवाया। जिससे राॅन्ग साइड दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची सकी। चंडीमंदिर थाना पुलिस के एएसआई योगध्यान ने बताया कि आग गुझाने के बाद गाड़ी को हटवाया नहीं सका है। गाड़ी के ब्रेक पूरी तरह से जाम हो गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.