हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने नशे के खिलाफ प्रहार करते हुए साल 2022 से 2025 के दौरान बरामद की गई लगभग 21 लाख रुपए मूल्य की अवैध इंग्लिश व देसी शराब को डिस्पोज किया। कार्रवाई के दौरान एसीपी विक्रम नेहरा व एसीपी राकेश कुमार मौजूद रहे। एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार 2143 इंग्लिश बोतल, 828 देसी बोतल, 947 बीयर बोतल, 4083 क्वार्टर तथा 44 हॉफ शामिल हैं। जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 21 लाख रुपए है। इस प्रकार कुल 416 पेटी अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सेक्टर-5 निरीक्षक रुपेश चौधरी, थाना प्रभारी सेक्टर-7 निरीक्षक राजेश कुमार तथा मालखाना मोहर्र ई/एसआई बरखा राम भी मौके पर उपस्थित रहे। नहीं बख्शे जाएंगे नशा तस्कर- डीसीपी डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचकूला पुलिस निरंतर सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब का निष्पादन यह स्पष्ट संदेश देता है कि नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंचकूला पुलिस की अपील आम नागरिक ड्रग्स से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए पंचकूला पुलिस ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100, 7087081048 अथवा मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क कर सकते हैं, पुलिस आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। पंचकूला पुलिस ने दोहराया कि नशे के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता और सख्ती के साथ जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.