पंचकूला में पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पुलिस टीम।
पंचकूला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एंटी इलीगल माइनिंग टीम, रामगढ़ चौकी और रायपुर रानी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध माइनिंग में संलिप्त कुल 4 वाहनों को रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गए वाहन
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के पंचकूला पुलिस की एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने इंस्पेक्टर मनसा राम की अगुवाई में गश्त के दौरान कालका क्षेत्र में मेहताब नदी के पास चेकिंग की। इस दौरान टीम ने अवैध खनन करते हुए एक टिप्पर और एक पोपलेन मशीन को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों वाहन अवैध रूप से नदी से खनन कार्य में लगे हुए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को कालका थाना परिसर में खड़ा कराया और माइनिंग विभाग को सूचना देकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू करवाई।
अवैध खनन एरिया में गश्त करते हुए पुलिस टीम।
नदी से पकड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली
रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह ने चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के गांव श्यामटू के समीप बेसिन नदी में गश्त के दौरान अवैध माइनिंग में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई कृपाल सिंह और मुख्य सिपाही विकास सैनी भी मौके पर मौजूद रहे। पकड़े गए वाहन को चौकी में खड़ा कर माइनिंग विभाग को सूचित कर दिया गया।
खनन सामग्री सहित वाहन जब्त रायपुर रानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह की टीम ने भी प्यारेवाला क्षेत्र के पास गश्त के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर माइनिंग विभाग को सूचना दी गई, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.