हरियाणा के पंचकूला में महिला अपने 3 साल की बेटी के साथ घर छोड़कर कहीं चली गई। महिला के पति ने पंचकूला के चंडीमंदिर थाना पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने महिला की जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला के बीड घग्गर निवासी एक युवक ने बताया कि वह फेरी लगाने का काम करता है। 29 नवंबर को वह फेरी लगाकर दोपहर एक बजे अपने घर आया। उसे घर पर पत्नी व 3 साल की बेटी नहीं मिली। उस समय बेटा ट्यूशन पर गया हुआ था। जब उसने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया तो वह बंद आ रहा है। उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी।
पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी घटना वाले दिन लाल रंग के कपड़े पहने हुए थी। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश कर ली है लेकिन मां-बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा।
चल रही है तलाश : जांच अधिकारी
चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत धारा 127(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला की तलाश चल रही है। जल्द ही मां-बेटी को ट्रेस कर लिया जाएगा। घर के आसपास एरिया में उनकी टीम CCTV फुटेज चेक कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.