पंचकूला में बदमाशों ने एक व्यक्ति का रास्ता रोककर उससे 45 हजार रुपए लूट लिए। घटना सेक्टर-16 के लेबर चौक के पास की है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुट
पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि वह सेक्टर-8 स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 45 हजार रुपए कैश निकालकर घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-16 के लेबर चौक के पास पहुंचा तो वहां तीन युवक खड़े थे। उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और धमकाने लगे। इस दौरान एक युवक ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे धमकाया और जाते समय कहा कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे।
केस दर्ज, आरोपियों का सुराग नहीं सेक्टर-14 थाना के जांच अधिकारी एएसआई चिरंजीलाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 304, 126(2), 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
एक सप्ताह में तीसरी वारदात, पुलिस के लिए चुनौती बने आरोपी पंचकूला के सेक्टर-20 और सेक्टर-14 क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी वारदात है। इससे पहले आरोपियों ने सफाई कर लौट रही महिला और पीटीएम से लौट रही महिला के जेवर लूटे थे। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अब तक इन तीनों युवकों को ट्रेस नहीं कर पाई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.