पंचकूला में HPSC कैंडिडेट के तंबू से फोन चोरी करता आरोपी।
हरियाणा के पंचकूला में HPSC कैंडिडेट के तंबू से चोर मोबाइल चोरी कर ले गया। चोरी की यह वारदात CCTV में कैद हो गई। चोर ने एक मिनट से कम समय में चार मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने स्टूडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला के सेक्टर-5 धरनास्थल पर HPSC के खिलाफ धरना दे रहे कैंडिडेट विकास ने बताया कि वे करीब 3 माह से धरने पर बैठे हैं। रात के समय कोई चोर उनके 4 मोबाइल चोरी कर ले गया। रात करीब एक बजे जब वे सो रहे थे तो दबे पांव एक युवक तंबू में घुस आया। चोरी की वारदात को आरोपी ने एक मिनट से भी कम समय में अंजाम दिया है। खास बात यह है कि चोरी किए गए मोबाइल में 2 आईफोन शामिल हैं। वहीं एक वन प्लस तथा एक रीयलमी कंपनी का मोबाइल है।
कर लिया है मामला दर्ज :ASI संजीव
पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI संजीव ने बताया कि पीड़ित स्टूडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके द्वारा उपलब्ध करवाए गए वीडियो के आधार पर चोर की तलाश चल रही है। उम्मीद है जल्द ही चोरी के आरोपी को ट्रैस कर लिय जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.