हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने चोर व स्क्रैप डीलर की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। जिनकी वजह से सरकारी अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनाने का कार्य तीन दिन तक प्रभावित रहा था। दोनों को पुलिस ने बरामदगी के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान सेक्टर-6 पंचकूला से प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-7 पंचकूला में 5 फरवरी को धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि सिविल अस्पताल परिसर स्थित कार्यालय के UPS से 120AH की अमरॉन कंपनी की बैटरियां 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के बीच चोरी हो गई थीं। यूपी व पानीपत का आरोपी एसीपी दिनेश कुमार के दिशानिर्देश में एसएचओ थाना सेक्टर-7 इंस्पेक्टर राजेश जाखड़ के नेतृत्व में मुख्य सिपाही अमनदीप सिंह की टीम ने तकनीकी जांच व गुप्त सूचना के आधार पर 14 फरवरी को आरोपी सन्नी पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव किवाना, जिला पानीपत (हाल निवासी कमांड अस्पताल चंडीमंदिर, पंचकूला) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की गई बैटरियां मोहन नामक कबाड़ी को बेच दी थीं। झाड़ियों से बरामद हुई बैटरियां
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मोहन पुत्र मनी राम निवासी गांव सिंधनी जिला सुलतानपुर (यू.पी.), (हाल निवासी मोली जागरा, चंडीगढ़) को गिरफ्तार किया तथा अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी मोहन के खुलासे के आधार पर 16 फरवरी को एमडीसी पंचकूला क्षेत्र में झाड़ियों से चोरीशुदा 36 बैटरियां बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों आरोपियों को 1-1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा आरोपी सन्नी के खिलाफ पहले चोरी का मामला दर्ज है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.