हरियाणा के पंचकूला में रेलवे ट्रेक किनारे आज बच्चे की उंगली मिली। बच्चे की उंगली कटी मिलने की खबर पर काफी तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि एक बच्ची कल ट्रेन की चपेट में आ गई थी, जिसकी उंगली वहां से बरामद नहीं हो पाई थी। पंचकूला के अभयपुर निवासी बच्ची 15 मार्च को रेलवे ट्रैक के पास खेल रही थी। अचानक से ट्रेन का हॉर्न सुनकर हड़बड़ा गई। हड़बड़ाहट में वह रेलवे ट्रैक के पास गिर गई और उसकी उंगलियां ट्रैक पर रह गई। जिसके कारण ट्रेन की चपेट में आ गई और कट गई। बच्ची की पहचान 11 वर्षीय मधु के तौर पर हुई, जिसका चंडीगढ़ PGI में उपचार चल रहा है। GRP चंडीगढ़ की टीम ने बच्ची के बयान भी दर्ज किए हैं। सूचना मिलने पर की जांच : मलकीत सिंह पंचकूला सेक्टर-19 चौकी टीम के पास उंगली मिलने की सूचना आई थी। चौकी के सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह के अनुसार जब छानबीन की गई तो पता चला कि करीब 11 साल की एक लड़की रेलवे ट्रैक के नीचे आने से घायल हो गई थी और उसकी उंगलियां कट गई थीं। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच जीआरपी पुलिस द्वारा की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.