हरियाणा के पंचकूला में जिला नगर योजनाकार की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंचायती राज के एसडीई नरेंद्र कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। जिनकी देखरेख में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पंचकूला की जिला नगर योजनाकार टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई। गांव रायपुररानी में 2 अवैध कॉलोनियों में तोड़-फोड़ की गई जिनका एरिया लगभग 1.75 एकड है। इसमें 2 डीपीसी व सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला और डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार, पचंकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई। अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई : DTP डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी। उन्होंने आम जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि विभाग से सीएलयु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत कॉलोनी विकसित न करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.