हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार शाम को राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम हुआ। जिसमें सीएम नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और असम के गुवाहाटी में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। असम के कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी ने 22वीं किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसमें हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के खातों में 328 करोड़ रूपये की राशि डाली गई। हरियाणा के कार्यक्रम में सीएम के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।
किसानों के भरोसे का प्रमाण नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता देश के किसानों को दिए गए भरोसे का प्रमाण है। यह उस संकल्प की पुनः पुष्टि है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे अन्नदाता के कल्याण के लिए लिया है। 22 किस्तों में साढे 7 हजार करोड़ आए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के बैंक खातों में 328 करोड़ रूपये पंहुचाने का काम किया है। इसे मिलाकर किसानों को 22 किस्तों में कुल 7 हजार 562 करोड़ रूपये की राशि जारी हो जाएगी। खाद पर सब्सिडी दे रहे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों को सम्मान निधि देने के साथ साथ खाद पर भी सब्सिडी उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर से जोड़ने का काम हो, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर किसानों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.