पंचकूला सिविल अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।
हरियाणा के पंचकूला सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को आज दूसरे दिन भी रहेगी। डॉक्टरों की नाराजगी दूर करन के लिए विभाग की ओर से पहले दिन कोई प्रयास नहीं हुए, जिसके कारण आज फिर वे हड़ताल पर हैं।
पंचकूला सिविल अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी में मुलाना से आए 2 डाॅक्टरों व कंसलटेंट के सहारे काम चलाया जा रहा है लेकिन सबसे अधिक दिक्कत अल्ट्रासाउंड केंद्र पर आ रही है। दर्द से तड़फते मरीजों के बावजूद उन्हें यहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिली। जिसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ा। सोमवार को पहले दिन हड़ताल के बावजूद 8 डिलीवरी हुई, जिसमें से 3 सिजेरियन भी शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के काफिले में सोमवार को बिना डॉक्टर की एंबूलेंस। फाइल
मंत्री के काफिले में बिना डॉक्टर की एंबूलेंस
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के काफिले में सोमवार को बिना डॉक्टर की एंबूलेंस दौड़ती रही। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सोमवार की शाम काे शालीमार ग्राउंड में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में सेमिनार को संबोधित करने के लिए पंचकूला आए थे। जिसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से एंबूलेंस भेजी गई लेकिन उसमें ध्यान नहीं रखा गया कि डॉक्टर नहीं है।

पंचकूला अस्पताल में राउंड लेते सीएमओ डॉ. मुक्ता व पीएमओ डॉ. आरएस चौहान।
PMO बोले : हड़ताल के लिए तैयारियां पूरी
पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि उनके पास हड़ताल से निपटने के लिए पूरी तैयारियां हैं। पहले दिन की खामियों की समीक्षा के आधार पर आज नई व्यवस्था बनाई जाएगी। मरीजों को दिक्कत न आए, इसके लिए वे प्रयासरत हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.